एंथ्रॉपिक निवेशकों के सामाने रखेगी अपने IPO की योजना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट क्लाउड बनाने वाली कंपनी एंथ्रॉपिक अब आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने की तैयारी में है।
कंपनी बुधवार (14 अक्टूबर) को सैन फ्रांसिस्को में एक इंवेस्टर डे का आयोजन कर रही है। इसमें कुछ खास संस्थागत निवेशक कंपनी की वरिष्ठ टीम से मुलाकात करेंगे।
इसका IPO नवंबर में आने की उम्मीद है और इसका औपचारिक प्रचार 9 नवंबर के आस-पास शुरू हो सकता है।
2,000 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन की उम्मीद
ChatGPT जितना मशहूर भले न हो, लेकिन एंथ्रॉपिक का क्लाउड AI कई बड़ी कंपनियों में काम कर रहा है। यह बैंकों और डेवलपर्स के काम को ज्यादा स्मार्ट बना रहा है।
निवेशक इसके बहुत बड़े मूल्यांकन को लेकर चर्चा में हैं, जो 1,800-2,000 अरब डॉलर (करीब 1.7 लाख-1.9 लाख अरब रुपये) के बीच आंका जा रहा है।
वे एंथ्रॉपिक और OpenAI दोनों पर करीब से नजर रख रहे हैं क्योंकि हाल की सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद दोनों ही AI सुरक्षा से जुड़े सवालों का सामना कर रही हैं।