Page Loader
एंथ्रोपिक कर रही 300 अरब रुपये फंडिंग जुटाने की तैयारी 
एंथ्रोपिक कर रही 300 अरब रुपये फंडिंग जुटाने की तैयारी

एंथ्रोपिक कर रही 300 अरब रुपये फंडिंग जुटाने की तैयारी 

Feb 25, 2025
10:50 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट क्लाउड बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक अपने नए फंडिंग राउंड को 3.5 अरब डॉलर (लगभग 300 अरब रुपये) तक बढ़ाने की योजना बना रही है। पहले कंपनी का लक्ष्य 2 अरब डॉलर (लगभग 170 अरब रुपये) जुटाने का था, लेकिन अब निवेशक बड़ी राशि देने पर सहमत हो गए हैं। इस फंडिंग से एंथ्रोपिक का कुल मूल्यांकन 61.5 अरब डॉलर (लगभग 5,300 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है।

 एंथ्रोपिक 

गूगल पहले से ही एंथ्रोपिक का बड़ा समर्थक

गूगल, एंथ्रोपिक का एक प्रमुख निवेशक है और उसने पहले ही अरबों डॉलर की फंडिंग दी है। इसके अलावा, अमेजन भी एंथ्रोपिक में निवेश कर चुका है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, इस फंडिंग राउंड में लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स, जनरल कैटालिस्ट, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स और MGX जैसे निवेशक शामिल हो सकते हैं। एंथ्रोपिक गूगल के AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करती है, जिससे यह अपने मॉडल को बेहतर बनाने में सक्षम हो रहा है।

 इनोवेशन 

AI में नए इनोवेशन की ओर बढ़ रही कंपनी 

नया फंड AI तकनीकों को और बेहतर और स्मार्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। एंथ्रोपिक का हाल ही में लॉन्च हुआ क्लाउड 3.7 सॉनेट मॉडल इसका उदाहरण है। इस निवेश से कंपनी को AI चैटबॉट और अन्य सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी। गूगल और एंथ्रोपिक की साझेदारी के चलते, AI के क्षेत्र में नई तकनीकों का विकास तेज हो सकता है। आने वाले समय में AI सेक्टर में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।