एनथ्रोपिक ने IPO से पहले तय किया कुल उपलब्ध बाजार का अनुमान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट क्लाउड निर्माता एनथ्रोपिक अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी में लगी है। इसी बीच, कंपनी ने कुल उपलब्ध बाजार (टोटल एड्रेसेबल मार्केट) के लिए 30,000 अरब डॉलर (28.50 लाख अरब रुपये) से भी ज्यादा का बड़ा लक्ष्य तय किया है।
यह आंकड़ा स्पेस-X के अनुमान से भी कहीं ज्यादा है, जिससे पता चलता है कि एनथ्रोपिक AI की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने को लेकर कितनी महत्वाकांक्षी है।
19,000 अरब रुपये तक के राजस्व का लक्ष्य
कुल उपलब्ध बाजार का मतलब है कि अगर, कोई कंपनी पूरे बाजार पर कब्जा कर ले तो उसे ज्यादा से ज्यादा कितनी कमाई हो सकती है।
एनथ्रोपिक का कहना है कि उसके AI मॉडल इतने काम कर सकते हैं, यानि AI मॉडल्स की मदद से जितने बड़े पैमाने पर काम पूरे किए जा सकते हैं, उसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह बहुत बड़ा आंकड़ा तय किया है।
कंपनी को उम्मीद है कि इस बुलंद अनुमान के दम पर वह भारी निवेश कर पाएगी और 2028 तक 190-200 अरब डॉलर (18,000-19,000 अरब रुपये) तक का राजस्व हासिल कर लेगी, जिससे उसके IPO का मूल्य भी काफी बढ़ सकता है।