AI के IPOs से IT शेयरों को हो रहा तगड़ा नुकसान
एंथ्रोपिक और OpenAI के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आने से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जगत को एक नई सच्चाई से रूबरू होना पड़ेगा।
रॉकेटशिप डॉट वीसी के संस्थापक और प्रबंध भागीदार, साथ ही स्पेस-X के निवेशक वेंकी हरिनारायण का कहना है, "दुर्भाग्य की बात है कि हम चाहें या न चाहें, बाजार ज्यादा दूर तक नहीं देखता है। बाजार तेजी से यह पहचानने लगा है कि AI की दौड़ में कौन विजेता बनेगा और कौन पीछे रह जाएगा। यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हमें यह भी याद रखना होगा कि ऐसी चीजें चक्रीय होती हैं।"
AI को लेकर मची यह हलचल इतनी तेज है कि यह IT शेयरों में भूचाल ला रही है और भारत जैसे देशों को भी अपनी चपेट में ले रही है।
विदेशी निवेशकों ने निकाले 49,340 करोड़ रुपये
दरअसल, AI को लेकर, जो उम्मीदें और बातें चल रही हैं, उसकी वजह से IT शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
इसका नतीजा यह हुआ कि अकेले जून में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से कुल 49,340 करोड़ रुपये निकाल लिए।
हरिनारायण का कहना है कि AI में निवेश करना काफी जोखिम भरा काम है। इसमें बड़ी सफलताएं मिलना मुश्किल है, लेकिन इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।
भले ही भारत में AI के लिए काफी संभावनाएं हैं, लेकिन अभी भी इसका ज्यादातर काम सिलिकॉन वैली जैसी जगहों पर ही हो रहा है।