एंथ्रोपिक अमेरिकी IPO से पहले जापान से जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
क्लाउड निर्माता एंथ्रोपिक अमेरिका के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी जापानी निवेशकों से 3.5 अरब डॉलर (करीब 300 अरब रुपये) तक जुटाना चाहती है।
यह ऐसे वक्त में हो रहा है, जब जापान के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बाजार में ज्यादा हलचल नहीं है, ऐसे में एंथ्रोपिक का यह कदम काफी खास बन जाता है।
जापान में इस काम की अगुवाई मिजुहो सिक्योरिटीज कर रही है, जिसमें गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसे बड़े नाम भी मदद कर रहे हैं।
AI में निवेशकों की दिलचस्पी का पता चलेगा
एंथ्रोपिक केवल जापान पर ही ध्यान नहीं दे रही है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूरोप के कुछ हिस्सों के निवेशक भी उसकी सूची में हैं। ऐसे समय में जब मेटा और अल्फाबेट जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी नया फंड जुटाने में लगी हैं। यह IPO इस बात की असली परीक्षा होगा कि अभी लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश करने के लिए कितने उत्सुक हैं। अगर, सब ठीक रहा तो एंथ्रोपिक तेजी से बदलती AI की दुनिया की शीर्ष कंपनियों में अपनी जगह पक्की कर सकता है।