अंताला इंडस्ट्रीज के IPO को मिली 12 गुना से ज्यादा बोलियां, 11 नवंबर को हाेगा लिस्ट
अंताला इंडस्ट्रीज 11 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने जा रही है। इनका आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 5 नवंबर को खत्म हुआ और निवेशकों ने इसमें खूब दिलचस्पी दिखाई, जिसके चलते यह 12.2 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ।
इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी शून्य है, इसलिए उम्मीद है कि शेयर अपने इश्यू प्राइस 66 रुपये के आस-पास ही खुलेगा।
कहां खर्च होगा जुटाया गया पैसा?
इस IPO में निवेशकों का जबरदस्त भरोसा देखने को मिला। संस्थागत खरीदारों ने अपने हिस्से से 66.72 गुना ज्यादा शेयरों के लिए आवेदन किया, वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों ने 37.38 गुना ज्यादा बोली लगाई। खुदरा निवेशकों ने भी इसमें अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई।
कंपनी 22.98 करोड़ रुपये की यह पूंजी कार्यशील पूंजी की जरूरतों, नई मशीनरी खरीदने और व्यापार के दूसरे खर्चों में इस्तेमाल करेगी। शेयरों की कीमत 62 रुपये से 66 रुपये के बीच रखी गई थी।