अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 29 फीसदी की गिरावट के साथ लिस्ट
अन्नू प्रोजेक्ट्स का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) ने बुधवार (2 सितंबर) को सुस्त शुरुआत की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 70 रुपये पर खुले, जो इसके 99 रुपये की IPO कीमत से 29.29 फीसदी कम थी, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह 75 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो 24.24 फीसदी कम था।
लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट ने सावधानी का संकेत दिया था क्योंकि IPO अपने 99 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 7 रुपये के डिस्काउंटेड GMP पर ट्रेड कर रहा था।
3 गुना ओवरसब्सक्राइब हुए थे शेयर
कंपनी के 175.06 करोड़ रुपये के IPO को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिला थी। 25-28 अगस्त तक चली बोली के दौरान यह लगभग 3 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। इसमें गैर-संस्थागत निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद खुदरा निवेशकों और संस्थागत खरीदारों का नंबर रहा।
कंपनी ने अपने शेयरों का दाम 94-99 रुपये के बीच तय किया था। IPO में 1.77 करोड़ नए शेयर जारी किए गए थे। इस IPO से जुटाए गए ज्यादातर पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और नई मशीनरी खरीदने के लिए करेगी। वहीं, कुछ पैसा कंपनी के सामान्य कामकाज पर खर्च होगा।