अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयर मिले या नहीं? ऐसे कर सकते हैं जांच
अन्नू प्रोजेक्ट्स के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के शेयरों का आवंटन सोमवार (31 अगस्त) को होने की उम्मीद है। अगर, आपने भी इसके शेयरों के लिए आवेदन किया है तो केफिन टेक्नोलॉजीज, NSE या BSE की वेबसाइट पर जाकर अपने पैन नंबर या एप्लीकेशन डिटेल्स से यह आसानी से जांच सकते हैं कि आपको शेयर मिले या नहीं।
यह IPO निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। कंपनी को उपलब्ध शेयरों के मुकाबले करीब 3 गुना ज्यादा बोलियां मिलीं। इसमें खुदरा निवेशकों के साथ-साथ बड़े निवेशकों ने भी खूब दिलचस्पी दिखाई।
2 सितंबर को लिस्ट होंगे शेयर
कंपनी ने शेयरों का दाम 94 से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया था। इसमें निवेशकों को कम से कम 14,949 रुपये का निवेश करना था। इससे जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए उपकरण खरीदने और अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। अन्नू प्रोजेक्ट्स ने इस साल अपनी कुल आय में 34 फीसदी और मुनाफे में 56 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। अगर, आपको इसके शेयर मिले हैं तो 2 सितंबर की तारीख याद रखें। इस दिन कंपनी के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होंगे और आप उनमें ट्रेडिंग कर पाएंगे।