अनमोल इंडस्ट्रीज की 1,800 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी
कोलकाता स्थित बिस्कुट निर्माता अनमोल इंडस्ट्रीज ने 1,800 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने की तैयारी की है। इसमें एक खास बात यह है कि इस IPO में केवल वही शेयर बेचे जाएंगे, जो बैजनाथ चौधरी एंड फैमिली ट्रस्ट के पास पहले से मौजूद हैं।
यह ट्रस्ट अनमोल इंडस्ट्रीज का 84 फीसदी मालिक है। इसका सीधा मतलब है कि कंपनी को इस शेयर बिक्री से कोई नया पैसा नहीं मिलेगा।
2018 में कंपनी ने पहले भी IPO लाने की कोशिश की थी, लेकिन तब यह सफल नहीं हो पाया थी। अब यह उनकी दूसरी कोशिश है।
मुनाफा 5 गुना बढ़कर 191 करोड़ रुपये हुआ
अनमोल इंडस्ट्रीज लगातार शानदार बढ़ोतरी दर्ज कर रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी का मुनाफा 5 गुना बढ़कर 1.91 अरब रुपये हो गया है। इसी अवधि में कंपनी का राजस्व भी 28 फीसदी बढ़कर 21 अरब रुपये तक पहुंच गया।
कंपनी पूरे भारत में बिस्कुट, कुकीज और केक के 70 से ज्यादा ब्रांड बेचती है। इसके अलावा, अनमोल इंडस्ट्रीज अपने उत्पादों को 31 देशों में भी निर्यात करती है।
आजकल भारतीय शेयर बाजार में काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो अनमोल का सीधा मुकाबला ब्रिटानिया और ITC जैसी स्थापित कंपनियों से होगा।