आनंद राठी ने मनीव्यू के IPO में पैसे लगाने का दिया सुझाव
आनंद राठी ने बुधवार (23 सितंबर) को मनीव्यू लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को हरी झंडी देते हुए निवेशकों को इसे 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है।
मनीव्यू एक डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्य फोकस मध्य भारत पर है। यह कंपनी अपने साझेदारों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) शाखा के जरिए कई तरह के वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराती है। 30 जून तक मनीव्यू ने 14.02 करोड़ पंजीकृत यूजर्स और 1.19 करोड़ मोनेटाइज्ड यूजर्स तक पहुंच बनाई है। कंपनी देश के लगभग हर पिन कोड को कवर करती है।
यूजर्स की संख्या 13 करोड़ के पार
केवल 2 सालों के अंदर मनीव्यू ने अपने पंजीकृत यूजर्स की संख्या में बड़ी छलांग लगाई है। 31 मार्च, 2024 को यह संख्या 8.32 करोड़ थी, जो इस साल 31 मार्च तक बढ़कर 13.41 करोड़ हो गई।
कंपनी ने यह मुकाम ऑर्गेनिक चैनल्स, साझेदारी और डिजिटल मार्केटिंग की मदद से हासिल किया है। इन प्रयासों से कंपनी की पहुंच और काम करने की क्षमता दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
उनकी ऑपरेटिंग क्षमता बेहतर हुई है और उनका कैपिटल-लाइट बिजनेस मॉडल लगातार ग्रोथ की संभावना दिखाता है। इन्हीं वजहों से आनंद राठी इस IPO को लंबी अवधि के लिए एक अच्छा निवेश मान रहे हैं।