
भारत की चांद पर विजय को लेकर आनंद महिंद्रा ने दिया शानदार संदेश, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल 'सॉफ्ट-लैंडिंग' के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है।
चंद्रमा के इस हिस्से में उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है क्योंकि अब तक जितने भी मिशन चंद्रमा पर गए हैं वे चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे हैं।
इस उपलब्धि पर दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने भी शुभकामना संदेश पोस्ट किया है।
संदेश
अपने संदेश में आनंद महिंद्रा ने ये लिखा
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों के साथ इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने लिखा, 'मानव जाति के आरंभ से ही हमने चंद्रमा को देखा है और इसे अपने दिमाग पर अपना जादू चलाने दिया है। चांद ने हमें सपने देखने वालों में बदल दिया।'
उन्होंने आगे लिखा, 'आज, जादू और विज्ञान का विलय हो गया है और चंद्रमा के हमारी मुट्ठी में होने से 1.4 अरब भारतीयों के मन में नए सपने जगमगाएंगे। जय हिन्द!'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
From the dawn of humankind we have gazed at the moon and let it work its magic on our minds. The moon turned us into dreamers. Today, magic & science merge and having the moon in our grasp will spark new dreams in the minds of 1.4 billion Indians. Jai Hind. 🇮🇳… pic.twitter.com/I4I9vJD4WE
— anand mahindra (@anandmahindra) August 23, 2023