LOADING...
अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर तक हुई बढ़ोतरी
अमूल ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की है

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर तक हुई बढ़ोतरी

लेखन आबिद खान
May 13, 2026
08:32 pm

क्या है खबर?

अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। अमूल की संचालन करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कहा है कि अमूल गोल्ड, शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद अब अमूल का गोल्ड दूध 70 रुपये, शक्ति (गाय का दूध) 32 रुपये, भैंस का दूध 39 रुपये और फ्रेश 57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी।

वजह

क्यों महंगा हुआ दूध?

अमूल का संचालन करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बताया कि दूध उत्पादन की लागत बढ़ रही है। पशुओं के चारे, पैकेजिंग और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते कंपनी को दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई कीमतों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा और लागत का असर सीधे डेयरी कारोबार पर पड़ रहा था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें अलग-अलग उत्पादों की नई कीमतें

Advertisement

मदर डेयरी

मदर डेयरी के दूध के नई कीमतें क्या हैं?

मदर डेयरी का टोकन दूध 56 रुपये से बढ़कर 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, फुल क्रीम दूध 70 से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर, डबल टोंड दूध 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और प्रो दूध 70 से बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement