बिटकॉइन 87,000 डॉलर का आंकड़ा छूने के बाद नीचे गिरा
बिटकॉइन 85,000 से 86,000 डॉलर (करीब 80-81 लाख रुपये) के बीच बना हुआ है। इस दौरान इसने 87,000 डॉलर (करीब 82 लाख रुपये) का स्तर छूने की कोशिश की थी।
एथेरियम भी 2,700 डॉलर (करीब 2.5 लाख रुपये) के करीब टिका है और XRP, सोलाना में भी इसी तरह की स्थिरता बनी हुई है।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ रही हैं, फिर भी बाजार स्थिर बना हुआ है। अब सभी की नजरें फेडरल रिजर्व के अगले कदम पर टिकी हैं।
ETF में 24.1 करोड़ डॉलर का निवेश
संस्थागत निवेशक अब भी अपना पैसा लगा रहे हैं। इस सप्ताह अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में 24.10 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) का नया निवेश आया है।
क्रिप्टो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स इस समय 'ग्रीड' (67 अंक) पर है, जिससे पता चलता है कि निवेशक अभी काफी आक्रामक मिजाज में हैं।
हालांकि, बांड यील्ड्स में बढ़ोतरी और हाल के कुछ कमजोर आर्थिक संकेतों को देखते हुए विशेषज्ञों की राय है कि महंगाई के आंकड़ों और फेड के अगले फैसले पर खास ध्यान देना चाहिए।
उनका मानना है कि कोई भी बड़ी खबर आने पर बाजार की चाल तेजी से बदल सकती है।