भारत-अमेरिका के साथ एक अंतरिम व्यापार समझौते पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके तहत अगर, दोनों देश किसी सहमति पर नहीं पहुंचते तो भारतीय सामानों पर ज्यादा टैरिफ (शुल्क) लग सकता है।
सरकार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन बदलावों का असर देश के किसानों और दूसरे अहम समूहों पर क्या होगा? खासकर ऐसे समय में जब आगे कुछ मुश्किल राजनीतिक फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।
17 फीसदी तक गिर सकते हैं अमेरिकी टैरिफ
अगर, यह समझौता होता है तो भारतीय उत्पादों पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ घटकर 17 फीसदी तक हो सकते हैं।
हालांकि, इसके बदले में भारत को ज्यादा अमेरिकी सामान, खास तौर पर कृषि उत्पादों को अपने बाजार में आने की इजाजत देनी पड़ सकती है, जिस पर राजी होना आसान नहीं होगा।
अगर, अमेरिका के कुछ खास कानून लागू होते हैं तो शुल्क और भी ज्यादा लग सकता है। फिलहाल, भारत आर्थिक फायदों और इससे होने वाले राजनीतिक नुकसानों को तौल रहा है, ताकि अपने हितों को सुरक्षित रख सके।