जबरदस्त कमाई के बावजूद AMD के शेयर 9 फीसदी लुढ़के
AMD ने हाल ही में अपनी तीसरी तिमाही की आय का अनुमान बताया है, जो 13 अरब डॉलर (करीब 1,200 अरब रुपये) है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर चिप्स की जबरदस्त मांग के चलते यह वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।
निवेशक इससे ज्यादा खुश नहीं दिखे और बाजार बंद होने के बाद कंपनी के शेयर करीब 9 फीसदी तक लुढ़क गए। दरअसल, इस साल की शुरुआत में AI को लेकर, जो उत्साह था, उसकी वजह से AMD के शेयर दोगुने से भी ज्यादा हो गए थे। इसलिए कई लोगों को उम्मीद थी कि इस बार कंपनी और भी बड़ा कमाल करेगी।
आय 50 फीसदी बढ़कर करीब 1,100 अरब रुपये हुई
पिछली तिमाही में AMD की आय पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी बढ़कर 11.54 अरब डॉलर (करीब 1,100 अरब रुपये) तक पहुंच गई। खासकर, डाटा सेंटर से होने वाली बिक्री तो दोगुने से भी ज्यादा हो गई।
कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लीजा सू ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि 2027 तक डाटा सेंटर की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी। इसके साथ ही, AMD ने कुल आय में 35 फीसदी से ज्यादा वृद्धि का लक्ष्य रखा है और अनुमान है कि यह उससे भी ऊपर जा सकती है।
इसके अलावा, कंपनी अगले साल में एक नया AI प्लेटफॉर्म लाकर एनवीडिया को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। AI हार्डवेयर की दौड़ में अपनी जगह बनाने और उसे मजबूत करने के लिए उसने एंथ्रोपिक और कोर साइंटिफिक जैसी बड़ी कंपनियों के साथ अहम करार भी किए हैं।