जियो के 30,000 करोड़ रुपये के IPO को लेकर दुनियाभर में घूम रहे आकाश-ईशा अंबानी
प्रबंध निदेशक आकाश और गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये के बड़े आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए दुनियाभर में यात्रा कर रहे हैं।
उनका लक्ष्य अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया से निवेशकों को अपनी ओर खींचना है। वे जियो को केवल एक टेलीकॉम कंपनी के बजाय एक टेक कंपनी के रूप में पेश कर रहे हैं, जो मौजूदा बाजार के हिसाब से एक समझदारी भरा फैसला है।
इन वैश्विक रोड शो के बाद वे भारतीय निवेशकों पर ध्यान देंगे, ताकि भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO के लिए सही माहौल बन सके।
10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन पर नजर
इसमें जियो प्लेटफॉर्म्स के कुछ मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में हैं। यह IPO पूरी तरह से नए शेयर जारी करके लाया जाएगा।
अनुमान है कि एक शेयर की कीमत 1,065 से 1,119 रुपये के बीच होगी, जिससे कंपनी का कुल मूल्यांकन 10.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
लिस्टिंग के बाद भी रिलायंस की हिस्सेदारी करीब 66.4 फीसदी रहेगी। इस कदम से भारत के टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है क्योंकि इससे जहां वैश्विक निवेश आएगा, वहीं रिलायंस का नियंत्रण भी पहले की तरह मजबूत बना रहेगा।