अमेजन ने AI रणनीति में बदलाव के तहत AGI लैब बंद की
अमेजन अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति में बड़े बदलाव कर रही है। इसके तहत, कंपनी अपनी AGI लैब को बंद कर रही है, जिसे उसने एडेप्ट से विशेषज्ञ कर्मचारियों को लाकर 2024 में शुरू किया था।
साथ ही, कुछ कर्मचारियों को भी निकाला जा रहा है। कंपनी अब अपने संसाधनों को कई प्रोजेक्ट्स में बांटने के बजाय एक बड़ी फ्रंटियर-मॉडल पहल पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है।
इस कदम से वह उद्योग के दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है।
जनरेटिव प्रोजेक्ट्स को बंद किया
कई जनरेटिव AI प्रोजेक्ट्स को अब बंद किया जा रहा है, जिनमें टेक्स्ट, इमेज और वीडियो मॉडल शामिल हैं। हाई-एंड नोवा मॉडल्स जैसे- प्रीमियर, ओमनी, रील और कैनवस सिर्फ मौजूदा ग्राहकों के लिए ही सक्रिय रहेंगे, लेकिन उनमें कोई नए फीचर्स नहीं जोड़े जाएंगे।
दूसरी तरफ, इंजीनियरिंग टीमें फ्रंटियर मॉडल रिसर्च (FMR) के तहत एकजुट हो रही हैं, जिसका नेतृत्व AI रोबोटिक्स विशेषज्ञ पीटर एबेल कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सालाना रीइवेंट कॉन्फ्रेंस में अमेजन का अगली जनरेशन का फाउंडेशन मॉडल लॉन्च करना है।