अमेजन प्राइम डे 2026: QLED से AI वॉशिंग मशीन तक, मिल रही बंपर छूट
अमेजन प्राइम डे 2026 सोमवार (6 जुलाई) रात को समाप्त हो रहा है। अगर, आप घर के गैजेट्स पर शानदार डील्स पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए आखिरी मौका है।
इस सेल में आपको QLED और मिनी-LED टीवी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-पावर्ड वॉशिंग मशीनें, वाई-फाई फ्रिज और इंवर्टर AC जैसे कई स्मार्ट अप्लायंसेज पर भारी छूट मिल रही है।
सोनी, सैमसंग, LG, TSL, बॉश और एलिका जैसे बड़े ब्रांड्स के ये सभी प्रोडक्ट्स लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स से लैस हैं।
56-इंच की टीवी पर 54 फीसदी तक की छूट
आप TSL का 65-इंच Q6C मिनी-LED टीवी सिर्फ 69,980 रुपये में खरीद सकते हैं, जिस पर 54 फीसदी की जबरदस्त छूट मिल रही है।
साथ ही, कूपन के साथ सैमसंग का 396-लीटर बेस्पोक रेफ्रिजरेटर 45,990 रुपये में उपलब्ध है। डाइकिन का 1.5-टन AC 37,425 रुपये में मिल रहा है, वहीं बॉश की 9-किलोग्राम वॉशिंग मशीन 37,890 रुपये में पा सकते हैं। अगर, आप किचन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो एलिका वर्टिकल फिल्टरलेस चिमनी पर 62 फीसदी की छूट मिल रही है और यह सिर्फ 11,489 रुपये में उपलब्ध है।