LOADING...
अमेजन इस साल AI पर खर्च कर सकती है 18,000 अरब रुपये
अमेजन AI पर खर्च कर सकती है 18,000 अरब रुपये

अमेजन इस साल AI पर खर्च कर सकती है 18,000 अरब रुपये

Feb 06, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

मेटा और गूगल के बाद अब अमेजन भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपना निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस साल AI क्षेत्र में 200 अरब डॉलर (लगभग 18,000 अरब रुपये) तक खर्च कर सकती है। अमेजन का कहना है कि AI सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए कंपनी अपने क्लाउड और डाटा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

कमाई

AWS की कमाई ने बढ़ाया भरोसा

अमेजन के लिए क्लाउड बिजनेस बड़ी ताकत बनकर उभरा है। चौथी तिमाही में अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) का राजस्व सालाना आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 35.58 अरब डॉलर (लगभग 3,200 अरब रुपये) पहुंच गया। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान से भी ज्यादा रहा। इस दौरान AWS ने कंपनी के कुल राजस्व में करीब 17 प्रतिशत का योगदान दिया। मजबूत कमाई ने यह साफ कर दिया है कि अमेजन के मुनाफे में क्लाउड यूनिट की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

मुनाफे

मुनाफे में भी सुधार

AWS की ऑपरेटिंग इनकम भी इस तिमाही में बढ़कर 12.47 अरब डॉलर (लगभग 1,100 अरब रुपये) हो गई। इसके साथ ही, ऑपरेटिंग मार्जिन 35 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही से बेहतर है। कंपनी का कहना है कि AI से जुड़े वर्कलोड और सामान्य क्लाउड सेवाओं, दोनों की मांग मजबूत बनी हुई है। इसी वजह से डाटा सेंटर, चिप्स और नेटवर्किंग पर भारी खर्च जरूरी हो गया है, ताकि ग्राहकों की जरूरतें समय पर पूरी की जा सकें।

Advertisement

अन्य

AI रेस में कड़ी टक्कर का दौर

अमेजन फिलहाल ग्लोबल क्लाउड मार्केट में सबसे बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट और गूगल तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये दोनों कंपनियां AI सेवाओं पर जोर दे रही हैं। अमेजन का मानना है कि बड़े निवेश से उसे लंबे समय में फायदा मिलेगा और क्लाउड बिजनेस और मजबूत होगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह खर्च बिना सोचे-समझे नहीं किया जा रहा, बल्कि बेहतर रिटर्न को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई गई है।

Advertisement