अमेजन नाउ ने 120 से ज्यादा शहरों में बढ़ाई अपनी पहुंच, फटाफट मिलेगी डिलीवरी
अमेजन की तेज डिलीवरी सेवा 'अमेजन नाउ' अब भारत के 120 से ज्यादा शहरों में शुरू हो गई है। केवल 2 सप्ताह में इसकी पहुंच दोगुनी हो गई है।
अब आप किराने का सामान, फैशन और घर के जरूरी सामान फटाफट मंगवा सकते हैं क्योंकि कंपनी के पास करीब 800 गोदाम हैं। कंपनी ने यह कदम ऐसे ही नहीं उठाया है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म त्योहारी सीजन की भीड़-भाड़ के लिए तैयार है और वह शॉपिंग को और भी आसान बनाना चाहता है।
SBI कार्डधारकों को मिलेगी छूट
8 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने वाला है और इसी के साथ अमेजन नाउ इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ब्यूटी उत्पादों तक सब चीजों पर खास छूट दे रहा है। जो ग्राहक SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करेंगे, उन्हें चुनिंदा खरीदारी पर तत्काल 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
दूसरी तरफ, प्राइम सदस्यों को और भी ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा। अमेजन नाउ की सेवा आपके इलाके में है या नहीं, यह जानने के लिए अमेजन शॉपिंग ऐप में 'नाउ' बैनर देखना होगा।