अगले सप्ताह दिग्गज टेक कंपनियां पेश करेंगी अपनी कमाई के आंकड़े
गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन अपनी ताजा कमाई के आंकड़े आगामी सप्ताह जारी करने वाली हैं। सभी की नजर इस बात पर है कि ये बड़ी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते चलन का फायदा किस तरह उठा रही हैं। ये रिपोर्ट्स ऐसे समय में आ रही हैं, जब लगभग 160 बड़ी अमेरिकी कंपनियां भी अपने नतीजे बता रही हैं।
दरअसल, पिछले सप्ताह AI पर होने वाले खर्च को लेकर चिंताओं के कारण नैस्डैक बाजार में काफी गिरावट दर्ज की गई थी।
रिपोर्ट दिखाएगी AI में कितना हुआ निवेश
ये रिपोर्टें यह दिखाएंगी कि बड़ी तकनीकी कंपनियां AI में कैसे निवेश कर रही हैं और AI के इस बड़े विकास के लिए पैसा कहां से आ रहा है। फैक्टसेट के मुताबिक, बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद S&P 500 की लगभग 83 फीसदी कंपनियों ने अब तक उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विश्लेषकों का मानना है कि AI की मजबूत रणनीतियां इन कंपनियों को आने वाले लंबे समय तक आगे बढ़ने में मदद करेंगी।