बैंक ऑफ इंडिया कर रहा सस्ते घरों की नीलामी, इस तरह ई-ऑक्शन में हों शामिल

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया (BOI) सस्ते घर खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप सपनों के शहर में घर लेना चाह रहे हैं तो आप BOI के ई-ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं। BOI की तरफ से 250 से भी ज्यादा सम्पत्तियों की नीलामी की जा रही है। अगर आपको भी इस ऑक्शन में शामिल होना है तो जानिए कैसे भाग ले सकते हैं।
BOI ने इस ऑक्शन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह ई-ऑक्शन 25 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मकान, फ्लैट, अपार्टमेंट और कॉमर्शियल दुकान, खाली पड़े प्लाट की नीलामी की जाने वाली है। यह ई-ऑक्शन सिक्योरिटी एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड इन्फोर्समेंट और सिक्युरिटी इंटरेंस्ट, 2002 (SARFAESI) एक्ट के तहत होगा, जो पूरी तरह से पारदर्शी रहेगा। ट्वीट में दो लिंक भी हैं, जो ई-ऑक्शन के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
BOI ने जानकारी दी है कि वह 250 से भी ज्यादा संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। जो दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता समेत कई शहरों में स्थित हैं। अगर आपको किसी और शहर में प्रॉपर्टी खरीदनी या खोजनी है तो ibapi.in/Sale पर विजिट करें। यहां पर आपको कुछ बॉक्स दिए जाएंगे, जैसे प्रॉपर्टी ID, जिला और ऑक्शन का महीना दिखेगा। इस प्रक्रिया के बाद आपको प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मिला जाएगी।
सबसे पहले आपको e-Bkary पोर्टल www.ibapi.in पर विजिट करें। अब अपनी ई मेल ID और पासवर्ड डालें। इस प्रक्रिया के बाद आप दिए गए कैप्चा को भरकर लॉग-इन करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसके बाद हेयर फॉर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे 'रजिस्टर एज बॉयर' बॉक्स पर क्लिक करना पड़ेगा। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए वीडियो की मदद भी ले सकते हैं।
बैंक उन मकान-दुकानों की नीलामी करता है, जिनका लोन चुकाया नहीं जाता है। इसके लिए बैंकों के पास अधिकार होता है कि वह दिए गए लोन की बकाया रकम ऐसी प्रॉपर्टी को बेचकर वसूल कर सकें। बता दें कि इस ऑक्शन में शामिल होने के लिए आपको KYC दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इसे जल्द से जल्द वेरिफाई करा लें। इसके लिए कम से कम दो दिनों का समय लग सकता है।
ई-नीलामी!
— Bank of India (@BankofIndia_IN) January 21, 2022
सस्ती कीमतों पर आकर्षक संपत्तियां!
संपत्ति विवरण के लिए, कृपया उल्लिखित लिंक पर क्लिक करें: https://t.co/SYyMojqcx4 और https://t.co/48YSxYXcFo#AmritMahotsav pic.twitter.com/5tEmqkdAiY