Page Loader
PNB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल
PNB के ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल

PNB बेच रहा सस्ते मकान-दुकान, ई-ऑक्शन में इस तरह हों शामिल

Jan 20, 2022
10:29 am

क्या है खबर?

अगर आप अच्छे और सस्ते घर की तलाश कर रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। PNB की तरफ से 31 जनवरी को ई-ऑक्शन आयोजित किया जा रहा, जिसमें कोई भी शख्स भाग लेकर मकान और दुकान खरीद सकता है। इस ऑक्शन में PNB 14,000 से ज्यादा मकान-दुकान बेच रहा है। अगर आपको भी इस ऑक्शन में शामिल होना है तो जानिए कैसे भाग ले सकते हैं।

जानकारी

ऑक्शन के बारे में PNB ने दी जानकारी

PNB ने इस ऑक्शन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह ई-ऑक्शन 31 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें रिहायशी मकान और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को मार्केट रेट से कम में खरीदा जा सकता है। यह ई-ऑक्शन सिक्योरिटी एंड कंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड इन्फोर्समेंट और सिक्युरिटी इंटरेंस्ट, 2002 (SARFAESI) एक्ट के तहत आयोजित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑक्शन पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होगा।

ट्विटर पोस्ट

ये रहा PNB का ट्वीट

संख्या

इतने मकान-दुकान की हो रही नीलामी

PNB के ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऑक्शन में 14,496 घरों के अलावा आप 3,203 कॉमर्शियल प्रापर्टी, 1,549 इंडस्ट्रीयल प्रापर्टी, 114 एग्रीकल्चर प्रापर्टी के लिए बोली लगा सकते हैं। ई-ऑक्शन के बारे में अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप PNB द्वारा दिए गए अधिकारिक लिंक www.ibapi.in पर विजिट कर सकते हैं। ऑक्शन में शामिल होने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।

रजिस्ट्रेशन

ऑक्शन के लिए इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले आपको e-Bkary पोर्टल www.ibapi.in पर विजिट करें। अब अपनी ई मेल ID और पासवर्ड डालें। इस प्रक्रिया के बाद आप दिए गए कैप्चा को भरकर लॉग-इन करें। अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसके बाद हेयर फॉर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया के बाद आपको स्क्रीन पर दिख रहे 'रजिस्टर एज बॉयर' बॉक्स पर क्लिक करना पड़ेगा। जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

जानकारी

इस तरह के मकान-दुकानों की होती है नीलामी

बैंक उन मकान-दुकानों की नीलामी करता है, जिनका लोन चुकाया नहीं जाता है। इसके लिए बैंकों के पास अधिकार होता है कि वह दिए गए लोन की बकाया रकम ऐसी प्रॉपर्टी को बेचकर वसूल कर सकें। बता दें कि इस ऑक्शन में शामिल होने के लिए आपको KYC दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इसे जल्द से जल्द वेरिफाई करा लें। इसके लिए कम से कम दो दिनों का समय लग सकता है।