अलीबाबा ने लॉन्च किया अपना सबसे ताकतवर ओपन-सोर्स क्यूवेन 3.8-मैक्स मॉडल
अलीबाबा ने अपना सबसे नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्यूवेन 3.8-मैक्स लॉन्च किया है और यह आते ही सुर्खियों में आ गया है।
इस मॉडल ने टेक्स्ट, कोडिंग, लंबे और कई चरणों वाले एजेंटिक कामों की क्षमताओं जैसे कई बेंचमार्क पर OpenAI के GPT-5.6 सोल और गूगल के जेमिनी 3.1 प्रो को पछाड़ दिया है। इसमें 2,400 अरब पैरामीटर्स हैं, जो इसे बेहद ताकतवर बनाते हैं।
कंपनी जारी करेगी क्यूवेन 3.8-मैक्स के वेट्स
क्यूवेन 3.8-मैक्स मॉडल टेक्स्ट, कोडिंग और कई चरणों वाले एजेंटिक जैसे बड़े और जटिल कामों के लिए तैयार किया गया है। अलीबाबा ने इस मॉडल के वेट्स और कोड को जारी करने की तैयारी की है, ताकि कंपनियां इसे अपने खुद के सर्वर पर और अपने डिवाइसेज पर चला सकें।
यह कदम अमेरिकी टेक दिग्गजों के उस चलन को बदल सकता है, जहां वे अपने AI मॉडल को आमतौर पर गुप्त रखते हैं।
दूसरी ओर, जब गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के लिए AI की लागत लगातार बढ़ रही है, तब ऐसे कुशल मॉडल कंपनियों के बजट को नियंत्रित रखने में काफी अहम हो सकते हैं।