अलीबाबा ने यूरोप-मध्य पूर्व में किया अपने डाटा सेंटर का विस्तार
अलीबाबा अगले एक साल में तुर्की, फिनलैंड और नीदरलैंड में अपने नए क्लाउड रीजन शुरू करने वाला है। कंपनी यह कदम अमेरिकी टेक कंपनियों जैसे अमेजन और अल्फाबेट के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए उठा रही है। इससे कंपनी यूरोप और मध्य पूर्व के ग्राहकों को बेहतर स्थानीय क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेवाएं दे पाएगी।
20GW क्षमता का डाटा सेंटर बनाने का लक्ष्य
अलीबाबा मलेशिया, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), फ्रांस और हांगकांग जैसे देशों में भी अपने डाटा सेंटर बढ़ा रहा है।
हाल ही में उन्होंने ब्राजील और फ्रांस में नए सेंटर खोले हैं, जिससे वहां के स्थानीय व्यापारों को AI के आधुनिक टूल्स इस्तेमाल करने में मदद मिल सके।
अपनी अप्सरा कॉन्फ्रेंस में अलीबाबा ने नए और दमदार AI चिप दिखाए। यह सब 2032 तक 20 गीगावाट का विशाल डाटा सेंटर नेटवर्क बनाने की उसकी योजना का हिस्सा है।
अगर, सब कुछ ठीक रहा तो इस प्रोजेक्ट से कंपनी को क्लाउड सेवाओं से 160 अरब डॉलर (करीब 15,000 अरब रुपये) से ज्यादा की कमाई हो सकती है।