अलास्का एयर ने नुकसान बचाने के लिए 200 कर्मचारियों को निकाला
अलास्का एयर ग्रुप ने अपने करीब 200 गैर अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कदम वैश्विक तनाव के कारण ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों के चलते उठाया गया है।
इसका मकसद कंपनी को सालाना होने वाले करीब 70 करोड़ डॉलर (करीब 6,600 करोड़ रुपये) के संभावित नुकसान को रोकना है।
इस छंटनी से स्टाफ के एक प्रतिशत से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की नौकरियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
जिन कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है, उन्हें दिसंबर तक वेतन दिया जाएगा और साथ ही सेवरेंस राशि भी मिलेगी।
इन मुश्किल फैसलों के बावजूद पिछले तिमाही में अलास्का एयर ग्रुप की कमाई में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इस साल ईंधन पर 1.8 अरब डॉलर (करीब 170 अरब रुपये) का अतिरिक्त खर्च होने के कारण मुनाफे पर बुरा असर पड़ा है।
इन सब के बावजूद एयरलाइन अपनी प्रीमियम और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार करने की योजना बना रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बेन मिनिकुची का कहना है कि आगे खर्च को लेकर और भी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।