आकासा एयर जयपुर से शुरू करेगी मुंबई और बेंगलुरु की उड़ानें
बिज़नेस
अकासा एयर 11 अक्टूबर से जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच हर रोज सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। राजस्थान में एयरलाइन की यह पहली सेवा है, जिससे इन शहरों के बीच सफर अब और आसान हो जाएगा।
जयपुर से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:00 बजे तक बेंगलुरु पहुंच जाएगी, जिससे लोगों के लिए झटपट कहीं भी घूमने का प्लान बनाना ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।
15 अक्टूबर से उदयपुर भी जुड़ेगा
15 अक्टूबर से उदयपुर भी इसके रूट मैप में शामिल हो जाएगा। अकासा एयर के सह संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने जयपुर को लेकर कहा कि यहां का यात्रा का माहौल काफी सक्रिय है और इसीलिए उन्होंने इसे एक अच्छा विकल्प चुना।