अकासा एयर समेत कई भारतीय एयरलाइंस ने सऊदी अरब की उड़ानों का निलंबन आगे बढ़ाया
अकासा एयर ने मध्य पूर्व में चल रही सुरक्षा चिंताओं के चलते रियाद और जेद्दा के लिए अपनी उड़ानों का निलंबन 27 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। जिन यात्रियों को इससे परेशानी हो रही है, वे या तो अपनी टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग दूसरी तारीख पर बदलवा सकते हैं।
एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और वे इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
24 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी इन कंपनियों की उड़ानें
एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने भी सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। ये उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।
अगर, आपने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस से 15 अक्टूबर या उससे पहले की बुकिंग की थी तो आपको भी पैसा वापस लेने या बिना शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदलने का विकल्प मिलेगा।
अगर, आपने किसी ट्रैवल पार्टनर के जरिए टिकट बुक की थी तो बेहतर होगा कि आप मदद के लिए सीधे उनसे संपर्क करें।