LOADING...
एयरटेल का 84 दिन का रिचार्ज प्लान हुआ महंगा, अब कितने चुकाने होंगे दाम?
एयरटेल ने अपने 84 दिन के प्लान की कीमत बढ़ा दी है

एयरटेल का 84 दिन का रिचार्ज प्लान हुआ महंगा, अब कितने चुकाने होंगे दाम?

Apr 20, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 84 दिन की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है। इससे 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान की कीमत 859 रुपये से बढ़कर 899 रुपये हो गई है। इससे पहले तक कंपनी 700 रुपये से 800 रुपये के सेगमेंट में 2 प्रीपेड विकल्प- 799 रुपये और 859 रुपये पेश कर रहा थी, जिनमें सर्कल के आधार पर 77 से 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 1.5GB या 2GB डेटा मिलता था।

सुविधाएं 

इस प्लान में क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

859 रुपये वाले प्लान की कीमत में बढ़ोतरी के बाद नया 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान इस सेगमेंट में एयरटेल का प्रमुख लंबी वैधता वाला विकल्प बन गया है। यह 'ट्रूली अनलिमिटेड' प्रीपेड प्लान लोकल, STD और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100SMS और 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। दैनिक डेटा सीमा समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64kbps तक हो जाती है।

कटौती 

प्लान की सुविधाओं में की कटौती 

एयरटेल रिवॉर्ड्स के तहत, ग्राहकों को 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, इनकमिंग कॉल और मैसेज के लिए एयरटेल स्पैम अलर्ट और मुफ्त हेलो ट्यून्स मिलते हैं, जिससे वे 30 दिनों में एक ट्यून बदल सकते हैं। हालांकि, रिवॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन, को हटा दिया गया है, जो पहले 859 रुपये वाले प्लान के साथ मिलता था और कैशबैक लाभ प्रदान करता था। कंपनी ने इस बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।

Advertisement