एयर इंडिया दिल्ली-मेलबर्न मार्ग पर आरामदायक सुविधाओं से लैस बोइंग विमान का करेगी इस्तेमाल
एयर इंडिया दिल्ली-मेलबर्न के लिए 1 जुलाई से अपनी उड़ानों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी इस मार्ग पर अब बड़े बोइंग 777-300ER विमान का इस्तेमाल करेगी।
खास बात यह है कि पहली बार इन उड़ानों में यात्रियों को फर्स्ट क्लास सुइट्स मिलेंगे। साथ ही, बिजनेस और इकोनॉमी क्लास में भी पहले से ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी।
यात्रियों को अब मिलेंगी ये सुविधाएं
यह नया विमान कई शानदार सुविधाएं लेकर आएगा। इसमें 8 आरामदायक फर्स्ट क्लास सुइट्स होंगे, जिनमें यात्रियों को फ्लैट बेड और गोपनीयता के लिए दरवाजे मिलेंगे।
साथ ही, 40 बिजनेस क्लास सीटें होंगी, जो पूरी तरह से लेटकर बेड में बदल जाएंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि विमान में वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।
यात्रियों के लिए खाने के मेन्यू में भी काफी बदलाव किया गया है, जिसमें भारतीय और वैश्विक दोनों तरह के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल होंगे। इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट को भी बेहतर बनाया गया है। प्रीमियम यात्रियों को दिल्ली में नए सिरे से तैयार किए गए महाराजा लाउंज का इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा।