LOADING...
लेंसकार्ट के बाद अब घिरी एयर इंडिया, बिंदी-टीका लगाने के नियमों पर दिया स्पष्टीकरण
एयर इंडिया ने ड्रेसकोर्ड विवाद को लेकर स्पष्टीकरण दिया है

लेंसकार्ट के बाद अब घिरी एयर इंडिया, बिंदी-टीका लगाने के नियमों पर दिया स्पष्टीकरण

Apr 20, 2026
03:36 pm

क्या है खबर?

चश्मे बेचने वाली कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेसकोड नियमों को लेकर अभी विवाद थमा ही नहीं है, उससे पहले एयर इंडिया को कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय एयरलाइन ने केबिन क्रू सदस्यों के सिंदूर, टीका या बिंदी लगाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, बिंदी को लेकर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के बजाय कुछ शर्तें लगाई हैं। इसको लेकर दिए निर्देश ऑनलाइन सामने के बाद बवाल मच गया है।

निर्देश 

बिंदी लगाने पर लगाई यह शर्त

केबिन क्रू हैंडबुक में कहा गया है, "माथे पर किसी भी रंग का टीका या सिंदूर लगाना मना है।" एयर इंडिया ने बिंदी पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन स्पष्ट नियम निर्धारित किए हैं। इसमें कहा गया है कि साड़ी के साथ 5mm की बिंदी लगाई जा सकती है। इसको लेकर कंपनी ने अपने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट तौर पर बताया है कि इंडो-वेस्टर्न यूनिफॉर्म के साथ बिंदी लगाने की अनुमति नहीं है।

स्पष्टीकरण 

कंपनी ने आरोपों का दिया जवाब

प्रवक्ता ने मनीकंट्रोल को बताया कि प्रसारित हो रहा दस्तावेज एक पुराने नियमावली से लिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि केबिन क्रू को बिंदी लगाने की अनुमति है और शेयर की जा रही तस्वीरें वर्तमान नीति को नहीं दर्शाती हैं। प्रवक्ता ने कहा, "एयर इंडिया यह स्पष्ट करना चाहती है कि उसके कर्मचारियों को बिंदी लगाने का विकल्प है। ऑनलाइन प्रसारित हो रही तस्वीरें एक पुरानी नियमावली से ली गई हैं, जो अब उपयोग में नहीं है।"

Advertisement