AI के उपयोग से अगले एक साल में होगा टेक कंपनियों का कायापलट, सर्वे में खुलासा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक कंपनियों के कामकाज में बड़ी हलचल मचा रही है। बैसेमर वेंचर पार्टनर्स के एक सर्वे के मुताबिक, 86 फीसदी कंपनियों का मानना है कि अगले एक साल के अंदर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
इनमें से आधी से ज्यादा कंपनियां पहले से ही अपने रोजमर्रा के कामों में AI का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि बाकी अभी भी इसे आजमा रही हैं।
इंजीनियरिंग की टीमें सबसे आगे हैं। इनमें से 90 फीसदी AI का उपयोग करती हैं और ज्यादातर के पास तो कोडिंग असिस्टेंट भी हैं।
73 फीसदी लोगों की पसंद है क्लाउड
सर्वे के नतीजों से पता चला है कि एंथ्रोपिक का क्लाउड 73 फीसदी लोगों का सबसे पसंदीदा AI टूल है। एक अच्छी खबर यह है कि लगभग आधी टीमें मानती हैं कि AI की मदद से वे अब बिना नए कर्मचारी रखे ज्यादा काम कर पा रही हैं।
यह सिर्फ इंजीनियरिंग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फाइनेंस, HR, सेल्स और मार्केटिंग जैसे विभाग भी AI को अपना रहे हैं। हालांकि, अव्यवस्थित डाटा और नियमों का पालन करने जैसी चुनौतियां भी हैं, जो काम की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर सकती हैं।