LOADING...
AI से नौकरियों पर असर सच: एंथ्रोपिक CEO अमोदेई बोले, सच्चाई छिपाना बंद करे इंडस्ट्री
AI को लेकर एंथ्रोपिक CEO की बड़ी चेतावनी

AI से नौकरियों पर असर सच: एंथ्रोपिक CEO अमोदेई बोले, सच्चाई छिपाना बंद करे इंडस्ट्री

Apr 23, 2026
07:23 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI इंडस्ट्री को चेतावनी दी है कि कंपनियां इसके असर को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ फायदे बताए गए और दिक्कतों को नजरअंदाज किया गया, तो लोगों का भरोसा कम हो सकता है। अमोदेई के अनुसार, AI का असर अब भविष्य की बात नहीं है, बल्कि अभी से कई सेक्टर में दिखाई देने लगा है और यह बदलाव तेजी से बढ़ रहा है।

असर

एंट्री लेवल नौकरियों पर बढ़ रहा असर

अमोदेई ने कहा कि आने वाले पांच सालों में AI एंट्री लेवल नौकरियों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकता है। खासकर जूनियर प्रोग्रामर, एनालिस्ट और कस्टमर सर्विस जैसे कामों में ऑटोमेशन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कंपनियों से कहा कि वे AI को सिर्फ अच्छी चीज के रूप में पेश न करें, बल्कि नौकरी पर पड़ने वाले असर को भी साफ तौर पर समझें और लोगों को इसके लिए तैयार करें।

संकेत

जॉब मार्केट में दिखने लगे बदलाव के संकेत

उन्होंने बताया कि AI के कारण जॉब मार्केट का ढांचा धीरे-धीरे बदल रहा है। कई जगहों पर एंट्री लेवल हायरिंग कम होती दिख रही है और युवा नौकरी को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। हालांकि, अभी बड़े स्तर पर नौकरियां खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन काम करने का तरीका बदल रहा है। खासकर टेक सेक्टर में नए AI टूल आने के बाद पुराने रोल्स की जरूरत कम होती जा रही है।

Advertisement

नियम

भरोसा और नियम बनाने पर दिया जोर

अमोदेई ने कहा कि AI को अपनाने में लोगों का भरोसा ही सबसे जरूरी है। कई कंपनियों ने AI पर खर्च किया है, लेकिन अभी तक उन्हें साफ फायदा नहीं दिखा है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को बड़े वादों के बजाय असली नतीजे दिखाने चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि AI के लिए सही नियम और पॉलिसी बननी चाहिए, ताकि इनोवेशन और सुरक्षा के बीच संतुलन बना रहे।

Advertisement