अब शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए निवेशक ले रहे AI एजेंट्स से सलाह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने खुदरा निवेश को ज्यादा स्मार्ट और सुलभ बना दिया है। कभी केवल वॉल स्ट्रीट के बड़े दिग्गजों के हाथ में रहने वाले ये आधुनिक ट्रेडिंग टूल अब आम लोगों तक पहुंच गए हैं।
रॉबिनहुड और वेबुल जैसे ऐप अब AI एजेंट का इस्तेमाल करके जटिल ट्रेड को अपने आप पूरा कर रहे हैं। ये एजेंट कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखने के साथ-साथ बाजार के संकेत ढूंढने के लिए सोशल मीडिया को भी स्कैन करते हैं।
AI कर रहा इंसानों से बेहतर प्रदर्शन
AI एजेंट्स ने कुछ ऐसे अकाउंट्स को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें इंसान मैनेज करते थे। हेयरस्टाइलिस्ट कॉलिन एड्समैन उन शुरुआती लोगों में से हैं, जिन्हें अपने निवेश खुद संभालने की तुलना में AI के इस्तेमाल से ज्यादा अच्छे नतीजे मिले हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ये AI सिस्टम जल्द ही मिनी-हेज फंड की तरह काम कर सकते हैं, लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। ये अक्सर जोखिम भरी रणनीतियों की तरफ झुकते हैं, जिससे अगर, बहुत सारे लोग एक साथ इनका इस्तेमाल करें तो बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है।
इसके बावजूद, 19 साल के डीन आहरेंस जैसे युवा निवेशक इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि AI कैसे सभी के लिए एक समान अवसर ला रहा है और जटिल रणनीतियों को आसानी से उपलब्ध करा रहा है।