सोना-चांदी के दामों में फिर आई गिरावट, जानिए भारत में कितने हुए भाव
सोना और चांदी की कीमतें सोमवार (8 जून) को फिर से गिर गईं। सोना 4,334.50 डॉलर प्रति औंस (1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) तक फिसला और चांदी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह शुरू हुआ भारी गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा।
अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़े और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों ने निवेशकों को कीमती धातुओं से दूर कर दिया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 1,826 रुपये या 1.17 फीसदी की गिरावट आई। चांदी में और भी अधिक तेजी से गिरावट आई, जो 6,466 रुपये या 2.60 फीसदी गिरकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
निवेशकों का ध्यान अब तेल पर
अमेरिका में मजबूत जॉब मार्केट, बढते बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर ने हाल के दिनों में सोने और चांदी को कम आकर्षक बना दिया है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से ऊर्जा की कीमतें बढ रही हैं, इसलिए निवेशक अभी कीमती धातुओं के मुकाबले तेल पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विश्लेषकों का कहना है कि जब तक महंगाई के आंकड़े, केंद्रीय बैंक के फैसले और वैश्विक घटनाओं पर नजर रहेगी, सोना और चांदी की कीमतें ऐसी ही अनिश्चित बनी रह सकती हैं।