फ्लिपकार्ट कर्मचारियों से वापस खरीदेगी शेयर, मूल्यांकन में हुआ इजाफा
अपने कर्मचारियों के कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) वापस खरीदने के नए फैसले के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन अब बढ़कर 38.2 अरब डॉलर (करीब 3,500 अरब रुपये) हो गया है।
यह मई, 2024 में कंपनी के मूल्यांकन से करीब 6 फीसदी ज्यादा है। साथ ही, ESOP के प्रति ऑप्शन की कीमत भी पहले से बढ़ गई है। पहले यह 672 रुपये थी, जो अब 713.4 रुपये हो गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में ESOP रखने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फायदा है।
कर्मचारी बेच सकेंगे अपने बेस्ट शेयर
यह बढ़ी हुई कीमत फ्लिपकार्ट के अपने मुख्यालय को सिंगापुर से भारत लाने के फैसले के बाद सामने आई है। इस बदलाव की वजह से भारत में कर्मचारियों के ESOP से जुड़े नियमों में भी बदलाव आया है।
कंपनी ने 5 करोड़ डॉलर (करीब 450 करोड़ रुपये) का बायबैक प्रोग्राम 2 हिस्सों में शुरू किया था। इसका दूसरा हिस्सा तभी शुरू हुआ, जब कंपनी ने कुछ खास लक्ष्य हासिल कर लिए।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को जानकारी दी कि इन लक्ष्यों को पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद अब पात्र कर्मचारी अपने बेस्ट शेयर्स बेच सकेंगे। फिलहाल, फ्लिपकार्ट अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने या कोई नया प्राइवेट फंड जुटाने की योजना नहीं बना रही है।