अगस्त में सोना-चांदी ने की वापसी, करीब 8 फीसदी का आया उछाल
कई महीनों तक कीमतें गिरने के बाद अगस्त में सोना-चांदी ने दमदार वापसी की है। भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 7.75 फीसदी बढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं चांदी 8.46 फीसदी चढ़कर 2.4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना और अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना था।
विश्लेषकों ने तय किए नए लक्ष्य
कीमती धातुओं यह तेजी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थी। वैश्विक स्तर पर भी कीमतें खूब बढ़ीं। कॉमेक्स पर सोना करीब 10 फीसदी चढ़ा, जबकि चांदी में 16 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।
दोनों धातुओं ने अपने अहम बाधा स्तर तोड़ दिए, जो आगे चलकर और छोटे समय की तेजी का संकेत है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर, समर्थन स्तर सोने के लिए 1.48 लाख रुपये और चांदी के लिए 2.25 लाख रुपये बना रहता है तो जल्द ही पीली धातु 1.68 लाख रुपये और सफेद धातु 2.59 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच सकती है। हालांकि, मजबूत होता रुपया इस तेजी को थोड़ा धीमा कर सकता है।