SK हाईनिक्स के शानदार मुनाफे से चीन-हांगकांग बाजारों में बड़ा उछाल
बुधवार (28 अक्टूबर) को चीन और हांगकांग के बाजारों में रौनक लौट आई। टेक्नोलॉजी शेयरों में जबरदस्त उछाल आने से 2 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।
बाजार में यह उछाल सेमीकंडक्टर बनाने वाली बड़ी कंपनी SK हाईनिक्स के शानदार मुनाफे के बाद आया। कंपनी के अच्छे नतीजों से AI को लेकर निवेशकों का उत्साह फिर से बढ़ गया।
दोपहर होते-होते CSI300 और हैंग सेंग जैसे बड़े सूचकांकों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली।
यूनिट्री टेक्नोलॉजी के शेयर 12 फीसदी उछले
SK हाईनिक्स के नतीजों से रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर उपकरण और 5G कम्युनिकेशन कंपनियों के शेयरों को भी पंख मिले। यूनिट्री टेक्नोलॉजी का शेयर 12 फीसदी उछल गया।
दूसरी तरफ, रोबोटिक्स के शेयर 5.2 फीसदी, सेमीकंडक्टर उपकरण के शेयर 4.5 फीसदी और 5G कम्युनिकेशन के शेयर 3.8 फीसदी ऊपर चढ़े।
हालांकि, दूसरी तरफ वुलियांगये जैसे कंज्यूमर ब्रांड्स को नुकसान हुआ। कमजोर कमाई की रिपोर्ट आने के बाद उनके शेयरों में गिरावट आई। इससे यह भी पता चलता है कि टेक्नोलॉजी के दम पर आई इस तेजी का जोश अभी बाजार के हर हिस्से तक नहीं पहुंचा है।