शेयर बाजार: सेंसेक्स में आई उछला, निफ्टी एक फीसदी से ज्यादा लुढ़का
मंगलवार (4 अगस्त) को भारतीय शेयर बाजार में जहां एक तरफ सेंसेक्स 0.60 फीसदी से ज्यादा उछला, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा गिर गया।
यह देश के 2 प्रमुख शेयर सूचकांकों के बीच एक असामान्य स्थिति थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 3 अगस्त को नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू किया था, जिसके चलते पिछले दिन निफ्टी के क्लोजिंग आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था।
ग्लोब कैपिटल मार्केट के AVP-रिसर्च विपिन कुमार ने बताया कि आज की बाजार गतिविधियों को देखकर लगता है कि सोमवार की अप्रत्याशित हलचल के बाद अब चीजें सामान्य हो रही हैं।
SEBI ने तय की क्लोजिंग कीमतें
SEBI ने CAS को इसलिए शुरू किया, ताकि शेयर कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और आखिरी पलों में हेराफेरी की गुंजाइश कम हो सके। यह सेशन ट्रेडिंग के आखिरी 20 मिनट (दोपहर 3:15 बजे से 3:35 बजे तक) के दौरान होता है और इसके जरिए F&O शेयरों की आधिकारिक क्लोजिंग कीमतें असली ऑर्डर्स के आधार पर तय की जाती हैं न कि सिर्फ आखिरी सेकेंड में होने वाली ट्रेडिंग पर।
पहले ही दिन 515 ट्रेडिंग सदस्य इसमें शामिल हुए और 56,773 अलग-अलग पैन से जुड़े ऑर्डर डाले गए, जिससे इसकी शुरुआत काफी सक्रिय तरीके से हुई।