भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (25 नवंबर) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 1,521 अंक उछलकर 83,957.58 पर पहुंच गया और निफ्टी 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ 25,781.05 पर पहुंच गया था।
सोमवार को बाजार में जो गिरावट आई थी, उसके ठीक बाद आई इस उछाल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
इस कारण आया उछाल
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी इस तेजी की मुख्य वजह बनी। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5,672 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
इसके अलावा, इंडिया VIX में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। ऐसा लग रहा है कि फिलहाल निवेशकों का डर कुछ कम हुआ है, जिससे आज की इस उछाल को और रफ्तार मिली है।