ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद बढ़े कच्चे तेल के दाम
अमेरिका ने एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमलों के बाद ईरान में फिर से हवाई हमले किए हैं। इन हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ गए हैं।
इस समय ब्रेंट क्रूड 96.21 डॉलर (करीब 8,900 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमत 90.36 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपकी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना और भी महंगा हो सकता है।
ट्रंप ने ईरान-ओमान जलडमरूमध्य समझौते की खबरों को नकारा
ट्रम्प ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कोई समझौता हुआ है।
उन्होंने साफ कहा, "यह जलडमरूमध्य सभी के लिए खुला रहेगा।" ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर चल रही बातचीत अभी रुक गई है।
इसी बीच, पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 28 लाख बैरल कम हो गया है। जानकारों का कहना है कि अगर, इस गर्मी में दुनियाभर में तेल की आपूर्ति में कमी आती है तो कच्चे तेल के दाम और भी बढ़ सकते हैं।