जियो के शेयरों पर निवेशकों को 22 फीसदी मुनाफा मिलने की उम्मीद
जियो प्लेटफॉर्म्स का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) इस सप्ताह खूब चर्चा में है। निवेशकों की तरफ से जबरदस्त मांग के बाद सोमवार (26 अक्टूबर) को शेयरों का आवंटन होगा।
शेयरों के लिए मिली बोलियां ऑफर किए गए शेयरों से 22.19 गुना ज्यादा थीं। इससे इस शेयर की शानदार लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।
लिस्टिंग 1,366 रुपये पर होने का अनुमान
शेयर पर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 247 रुपये पर है। इससे प्रति शेयर लिस्टिंग की अनुमानित कीमत 1,366 रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है, जो असल कीमत से 22.07 फीसदी ज्यादा है।
अगर, आपने आवेदन किया था तो केफिन टेक्नोलॉजीज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट्स पर अपने आवंटन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
शेयर मंगलवार (27 अक्टूबर) तक डीमैट खातों में आ जाएंगे और उसी दिन रिफंड भी जारी हो जाएंगे और शेयर बुधवार (28 अक्टूबर) को लिस्ट होने वाले हैं।