अडाणी पोर्ट्स ने माल ढुलाई में दर्ज की 15 फीसदी की बढ़ोतरी
बिज़नेस
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने जुलाई के अपने कार्गो आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस महीने कंपनी ने कुल 46.3 मीट्रिक टन माल संभाला, जो पिछले साल जुलाई के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा है। खास बात यह रही कि सूखे माल की आवाजाही में 21 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
26,000 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में APSEZ ने कुल 184.4 मीट्रिक टन माल ढोया। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा रहा।
इस बढ़ोतरी में कंटेनर ट्रैफिक की अहम भूमिका थी, वहीं रेल लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर नतीजे मिले-जुले रहे। इन सबके बावजूद, कंपनी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 9 फीसदी से ज्यादा बढ़ा और उसकी कुल कमाई में करीब 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
इन बेहतर नतीजों को देखते हुए कंपनी ने पूरे साल के लिए 25,000 से 26,000 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को बरकरार रखा है।