अडाणी समूह ने एयरलाइन क्षेत्र में निवेश के लिए मांगी मंजूरी, जानिए क्या है योजना
क्या है खबर?
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी अडाणी समूह ने एयरलाइन उद्योग में निवेश करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 60 करोड़ से ज्यादा भारतीय संभावित हवाई यात्री हैं और रोजाना होने वाली उड़ानों की संख्या को लगभग 10 गुना बढ़ाकर 30,000 तक करने की जरूरत है।
निवेश
कितनी है सालाना निवेश की योजना?
सिंह ने कहा कि अगले 2 वित्तीय वर्षों में समूह की कंपनियों द्वारा सालाना 1.3-1.4 लाख करोड़ रुपये तक का कर्ज लिए जाने की संभावना है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब यह समूह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से और अधिक पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने जोर दिया कि पूंजी के लिहाज से उनके पास हर साल 4.5 लाख करोड़ से 5 लाख करोड़ रुपये तक निवेश करने की क्षमता है।
योजना
शेयर बेचकर जुटाएगी पैसा
समूह ने 5 वर्षों में 120 अरब डॉलर (करीब 11,000 अरब रुपये) का निवेश करने का वादा किया है।
इसके तहत उसका वार्षिक पूंजीगत खर्च 3 साल पहले के 80,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.1-1.56 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
यह निवेश और फंड जुटाने की एक ऐसी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, डाटा सेंटर और नए जमाने के व्यवसाय शामिल हैं।
इक्विटी जारी करके हर साल 3-4 अरब डॉलर (करीब 270-370 अरब रुपये) जुटाने की है।