Page Loader
अडाणी समूह ने अभी तक नहीं शुरू की 5G सेवाएं, दूरसंचार विभाग ने भेजा नोटिस
5G स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद सेवाएं शुरू नहीं कर सका अडाणी समूह

अडाणी समूह ने अभी तक नहीं शुरू की 5G सेवाएं, दूरसंचार विभाग ने भेजा नोटिस

Jan 14, 2025
05:29 pm

क्या है खबर?

अडाणी समूह ने 5G स्पेक्ट्रम खरीदने के बाद भी अभी तक अपनी सेवाएं शुरू नहीं कि है, जिसे लेकर दूरसंचार विभाग (DoT) ने समूह को नोटिस भेजा है। अडाणी समूह ने 2022 में 26 GHz बैंड में 5G स्पेक्ट्रम खरीदा, लेकिन 2 साल बाद भी सेवाएं शुरू नहीं कर सका। नियमों के मुताबिक, 5G स्पेक्ट्रम खरीदने के 1 साल के भीतर सेवाएं शुरू करनी होती हैं, लेकिन समूह ने अभी तक 5G सेवाओं की लॉन्चिंग की तारीख नहीं बताई है।

चुनौतियां

अडाणी की 5G योजना और चुनौतियां

अडाणी समूह की योजना थी कि वह अपने बंदरगाह, हवाई अड्डे और बिजली कारोबार के लिए कैप्टिव निजी नेटवर्क के रूप में 5G स्पेक्ट्रम का उपयोग करेगा। हालांकि, काफी अधिक लागत और सीमित उपयोग को देखते हुए अब अडाणी ने स्पेक्ट्रम वापस करने या उसे व्यापार करने की संभावना पर विचार किया है। 2022 की नीलामी में अडाणी समूह ने 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 212 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

जुर्माना

5G के उपयोग के नियम और जुर्माना

5G स्पेक्ट्रम हासिल करने के बाद भी अडाणी समूह ने 1 साल के भीतर सेवाएं शुरू नहीं की, जिसके कारण कंपनी को जुर्माना और बकाया राशि का भुगतान करना पड़ा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक लाइसेंस रद्द करने का कोई निर्णय नहीं लिया है। अब कंपनी को मेट्रो या गैर-मेट्रो क्षेत्रों में जल्द से जल्द 5G सेवाएं शुरू करके अपने दायित्वों को पूरा करना होगा। ऐसा नहीं होने पर अडाणी समूह को और जुर्माना भरना पड़ेगा।