सॉफ्टबैंक कर रही एलाइड यूनिवर्सल को खरीदने के लिए बातचीत
सॉफ्टबैंक एक बड़ी वैश्विक सुरक्षा फर्म एलाइड यूनिवर्सल को खरीदने की शुरुआती बातचीत कर रहा है। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, यह सौदा कर्ज को छोड़कर करीब 18 अरब डॉलर (करीब 1,700 अरब रुपये) का हो सकता है।
कंपनी को वॉरबर्ग पिंकस और कनाडा की ला कैस जैसी बड़ी निवेशक कंपनियों का समर्थन प्राप्त है। अगर, यह सौदा हो जाता है तो यह सॉफ्टबैंक के लिए एक और बड़ा कदम होगा क्योंकि वह अपने टेक्नोलॉजी के साम्राज्य को फैलाना चाहता है।
सुरक्षा के लिए करती है AI का इस्तेमाल
यह संभावित खरीद सॉफ्टबैंक की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में बढ़ती दिलचस्पी के बिल्कुल अनुकूल है। उसने इन क्षेत्रों में पहले ही अरबों डॉलर का भारी निवेश किया है, जिसमें OpenAI में किया गया 64 अरब डॉलर (करीब 6,000 अरब रुपये) का निवेश भी शामिल है।
एलाइड यूनिवर्सल अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए AI का उपयोग करता है, जैसे कि रियल-टाइम डाटा और GPS ट्रैकिंग में। कंपनी ने दुनियाभर में तेजी से विस्तार भी किया है, खासकर 2021 में यूनाइटेड किंगडम (UK) की G4S को खरीदने के बाद।