अमेजन प्राइम वीडियो के खिलाफ मनमानी शर्तों को लेकर मुकदमा
अमेजन ऑस्ट्रेलिया को देश के प्रतियोगिता नियामक (ACCC) से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उसका आरोप है कि अमेजन ने प्राइम वीडियो की सब्सक्रिप्शन में जो बदलाव किए, वे अनुचित थे।
2023 के आखिर से अगस्त, 2025 के बीच इन अनुचित अनुबंध शर्तों के चलते 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों पर असर पडा। जुलाई, 2024 के बाद से विज्ञापनों का दिखना शुरू हो गया था और अगर, ग्राहक इन्हें हटाना चाहते थे तो उन्हें अपनी सालाना फीस के अलावा हर महीने अतिरिक्त 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 190 रुपये) देने पड रहे थे।
ACCC का कहना है कि अनुबंध की शर्तें ऐसी थीं कि कंपनी मनमाने ढंग से बदलाव कर सकता था और यूजर्स को न तो अपनी बात कहने का कोई मौका मिला और न ही उन्हें कोई मुआवजा दिया गया।
मुकदमे में अमेजन डॉट कॉम सर्विसेज LLC का भी नाम
इस मुकदमे में अमेजन डॉट कॉम सर्विसेज LLC को भी निशाने पर लिया गया है, जिसने इन अनुबंधों को तैयार करने में मदद की थी। ACCC की अध्यक्ष जीना कैस-गॉटलिब ने इन शर्तों को ग्राहकों के लिए नुकसानदेह बताते हुए जुर्माने और रिफंड की माग की है।
दूसरी तरफ, अमेजन का कहना है कि वे ACCC की ओर से दायर मामले की विस्तार से समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में विज्ञापनों को लेकर शिकायतें मिलने के बाद से वे जाचकर्ताओं के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे है।