LOADING...
AC की कीमतों में होगी 5 से 15 फीसदी तक की वृद्धि, जानिए क्या है कारण
AC की कीमतों में अप्रैल तक इजाफा हो सकता है

AC की कीमतों में होगी 5 से 15 फीसदी तक की वृद्धि, जानिए क्या है कारण

Mar 09, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

दिग्गज एयर कंडीशनर (AC) निर्माता कंपनियां कच्चे माल की लागत और सप्लाई चेन खर्चों में लगातार वृद्धि की भरपाई के लिए AC की कीमतों में 5-15 प्रतिशत की वृद्धि कर रही हैं। यह फरवरी से अप्रैल के बीच की जा रही है, जब आमतौर पर AC की मांग में भारी वृद्धि होती है। डाइकिन, वोल्टास, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख कंपनियों ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है।

असर 

कीमत वृद्धि का बिक्री पर क्या पड़ेगा असर?

तांबे जैसे प्रमुख कच्चे माल की बढ़ती लागत, कमजोर रुपये, नए ऊर्जा-दक्षता मानदंडों और माल ढुलाई लागत में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर पड़ रहा है। उद्योग जगत के अधिकारियों ने कहा कि कीमत में वृद्धि को टाला नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें इस वर्ष मजबूत बिक्री गति की उम्मीद है, जो भीषण गर्मी के पूर्वानुमान और नए स्टार-रेटेड मॉडल्स से बेहतर ऊर्जा बचत के कारण संभव हो पाएगी।

वृद्धि 

वृद्धि को लेकर कंपनियों ने क्या कहा?

डाइकिन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने PTI को बताया कि कंपनी अप्रैल से कीमतों में 12 प्रतिशत तक की वृद्धि करने जा रही है और यह मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगी। ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी थियागराजन ने बताया कि कंपनी ने फरवरी के मध्य में ही कीमतों में 8-10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। पुराने दामों वाला स्टॉक अभी भी बाजार में मौजूद है, इसलिए बाजार में ज्यादा फर्क नहीं दिख रहा है।

Advertisement