संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक कोर्ट ने कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों को अरबों डॉलर की डिजिटल संपत्ति फ्रीज करने का निर्देश दिया है।
यह कदम 29 अक्टूबर को बिनेंस के वॉलेट से चोरी हुए 6.3 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) के टोकन को वापस पाने की कोशिश का हिस्सा है।
कोर्ट ने सर्कल और वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल समेत 18 कंपनियों को उन टोकन को ब्लॉक रखने का आदेश दिया है। इस चोरी का संबंध उत्तर कोरिया से बताया जा रहा है।
टेथर ने 1.5 अरब डॉलर फ्रीज किए
बिनेंस ने कहा है कि वह चोरी हुए पैसे वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हालांकि, इन 18 कंपनियों पर खुद कोई आरोप नहीं है, फिर भी वे इन फंड की आवाजाही रोकने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
टेथर ने पहले ही अपनी तरफ से 1.5 अरब डॉलर (करीब 140 अरब रुपये) मूल्य के टोकन फ्रीज कर दिए हैं और बिनेंस के साथ मिलकर सुरक्षित वापसी के लिए काम कर रहा है।
कानूनी टीमें भी इस मामले में शामिल हैं और 1 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई में यह तय होगा कि फ्रीज की गई इन सभी क्रिप्टो का आगे क्या किया जाए?