मीशो की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल के ऑर्डर में 75 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी
मीशो की 2026 की मेगा ब्लॉकबस्टर सेल ने शानदार शुरुआत की। पहले ही दिन पिछले साल के मुकाबले ऑर्डर्स में 75 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्लेटफार्म पर खरीदारी का ऐसा जबरदस्त उत्साह था कि सेल शुरू होने के महज 15 मिनट के भीतर ही हर मिनट 75,000 से ज्यादा ऑर्डर आने लगे।
ग्राहकों का सबसे ज्यादा रुझान फैशन, होम एंड किचन, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, बच्चों के कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज की तरफ रहा।
मॉल के ऑर्डर 200 फीसदी से ज्यादा बढ़े
ऑर्डर में इस जबरदस्त उछाल की बड़ी वजह छोटे शहर और क्रिएटर-लेड शॉपिंग रही। मीशो मॉल में ऑर्डर्स की संख्या 200 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गई। टियर-3 और उससे आगे के शहरों से आने वाले ग्राहकों की संख्या में करीब 3 गुना बढ़ोतरी हुई। इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा ग्राहक पहली बार खरीदारी कर रहे थे और उनकी दिलचस्पी ब्यूटी एंड पर्सनल केयर के जरूरी सामानों में थी। क्रिएटर-ड्रिवन बिक्री में भी करीब 4 गुना का उछाल आया। इन बिक्री को बढ़ाने वाले लगभग 90 फीसदी एक्टिव क्रिएटर नैनो-क्रिएटर थे, जिनमें से 81 फीसदी छोटे शहरों से आते हैं।
AI ने 85 फीसदी खरीदारी में निभाई भूमिका
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सिफारिशों ने ज्यादातर खरीदारी में अहम भूमिका निभाई। कुल लेन-देन का 85 फीसदी हिस्सा इन्हीं सिफारिशों से प्रभावित था, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का अनुभव ज्यादा व्यक्तिगत महसूस हुआ।
इसके अलावा, प्लेटफार्म पर विक्रेताओं की भागीदारी में 63 फीसदी का इजाफा हुआ। छोटे शहरों से जुड़े विक्रेताओं की संख्या तो दोगुनी हो गई, जिसकी वजह से इस बार ग्राहकों के पास चुनने के लिए पहले से भी ज्यादा विकल्प मौजूद थे।